Saturday, October 5

भाजपा के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर किया गया जागरूक!

रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल में केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग का अखिल भारतीय जिला प्रशिक्षण का तीन दिवसीय शिविर का समापन रविवार को हुआ।शहर के वाई एस रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल जिला के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुई। जिसमें रक्सौल जिला के सभी प्रमुख कार्यकर्ता 3 दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण के प्रथम दिन का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने किया। उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियां विषय पर कार्यकर्ताओं को बिहार सरकार की उपलब्धियां क्या क्या है सरकार की आगे की योजना क्या क्या बनी है सरकार आने वाले दिनों में क्या क्या करने वाली है ।यह बताने का कार्य किया ।इस सत्र की अध्यक्षता वरुण कुमार सिंह ने की प्रशिक्षण शिविर का दूसरा सत्र आईटी सेल के मुख्यालय प्रभारी मुकुल सिंह ने लिया। इनका विषय था ‘सोशल मीडिया की समझ’जिंसमे सोशल मीडिया के बारे में अवगत कराते हुए मुकुल सिंह ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया किस ढंग से चलाना चाहिए। किस ढंग से अपनी बातों को रखना चाहिए और किस तरह विरोधियों को सोशल साइट्स पर जवाब देना चाहिए आदि जानकारियां दी। प्रशिक्षण का तीसरा सत्र गोविंदगंज के विधायक सुनील मणि तिवारी ने की इस सत्र में विधायक श्री तिवारी ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया। श्री तिवारी ने भारत सरकार की ओर से चल रहे योजना को बताने का कार्य किया ।कोविड- काल में किस तरह भारत ने वैक्सीन निर्माण पीपीई किट के निर्माण सुरक्षा उपकरण के निर्माण आदि के क्षेत्र में भारत कैसे आत्मनिर्भर बना है ,इसके बारे में कार्यकर्ताओं को बताने का कार्य किया। प्रशिक्षण का चौथा सत्र जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने किया। इनका विषय था पिछले 7 वर्षों में अंत्योदय पहल ,जिसके तहत श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि इन 7 वर्षों में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार ने कैसे मदद पहुंचाई है ।करोना काल में जिस तरह सरकार ने खाद्य पदार्थ गरीबों को मुफ्त में दिया और पूरी दुनिया में मिसाल है। एकात्म मानववाद किस तरह पूरी दुनिया के लिए मिसाल बना है। प्रशिक्षण का पांचवा सत्र भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने लिया ।इनका विषय था अपनी कार्यपद्धती और संगठन संरचना में हमारी भूमिका,जिसके तहत भिखूभाई दलसानिया ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति में कार्यक्रम ,आंदोलन, रचनात्मक कार्य कार्यालय कोष एवं एवं कार्यकर्ताओं के आचार व्यवहार किस तरह सुदृढ़ हो सकते हैं यह समझाने का कार्य किया। प्रशिक्षण का छठा सत्र भारतीय जनता पार्टी के जिला पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने लिया। इनका विषय था भाजपा इतिहास एवं विकास,जिसके तहत प्रमोद शंकर सिंह ने जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को कार्यकर्ताओं को बताया। भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग दूसरे दिन सातवा सत्र भारतीय जनता पार्टी के साथ संगठन मंत्री शिव नारायण महतो ने लिया। सातवें सत्र का विषय था व्यक्तित्व विकास ।जिंसमे कार्यकर्ताओं को स्वयं के व्यक्तित्व के विकास पर जोर दिया गया और इसके लिए कई टिप्स दिये गए।वहीं प्रशिक्षण का आठवां सत्र एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी ने लिया। आठवें सत्र का विषय था भारत के मुख्य विचारधारा- हमारी विचारधारा ,जिसके तहत प्रमोद चंद्रवंशी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ बताया ।नवां सत्र संजय पांडे ने लिया ।नए सत्र का विषय था मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग ,जिसके तहत संजय पांडे ने वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में आप कैसे अपने संबंध को स्थापित कर सकते हैं ।इस बारे में कार्यकर्ताओं को बताने का कार्य किया ।दसवां छात्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने लिया ।इन का विषय था संगठन सरकार और समन्वय ,जिसके तहत श्री शंभू ने भारत सरकार की उपलब्धियों यथा उज्ज्वला योजना ,रेलवे का विद्युतीकरण, जनधन खाते जैसे सरकार के जन कल्याणकारी योजना से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। प्रशिक्षण वर्ग 11 वा सत्र बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे ने लिया। इनका विषय था 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन,जिसके तहत श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते समय कहा कि 2014 के बाद भारत के अंदर एक भी आतंकवादी हमला नहीं हुआ ।जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटी। राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। दिव्य काशी का निर्माण भारत सरकार कर पाई है। ।भारत सरकार आज सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही है यह युगांतकारी परिवर्तन ही तो है कि हम पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं। एयर स्ट्राइक करते हैं ।चीन को डोकलाम की घाटी पर मुंह तोड़ जवाब देते हैं। श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत से संबंध स्थापित करना चाहती है ।आज चाइना से कई फैक्ट्रियां उठ कर भारत आ रही हैं। यह सब भारत सरकार की इच्छा शक्ति के कारण हो पा रहा है ।प्रशिक्षण वर्ग का 12 वा सत्र शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक अनिल कुमार सिन्हा ने लिया ।सत्र का विषय था बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व ,।प्रशिक्षण वर्ग का 13वां शतक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने लिया ।इनका विषय था हमारा विचार परिवार ,जिंसमे श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को मातृ संगठन भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, वनवासी कल्याण केंद्र ,विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, भारत विकास परिषद आदि सभी संस्थाओं समेत मूल रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संगठन से अवगत कराया। प्रशिक्षण वर्ग का 14 वा सत्र प्रदेश के अध्यक्ष स्थानीय सांसद डॉ संजय जायसवाल ने लिया ।इस 14 वे सत्र का विषय था भारत का वैश्विक परिदृश्य और नेपाल ,जिंसमे श्री जयसवाल ने भारत नेपाल के संबंधों पर कहा कि यह सांस्कृतिक, भौगोलिक आर्थिक ,धार्मिक सभी प्रकार से जुड़ा है। भारत और नेपाल का संबंध बेटी और रोटी का है। भारत से नेपाल का संबंध चूल्हा और चौखट का है
हम नेपाल से अच्छा संबंध स्थापित करना चाहते हैं। इसलिए नेपाल में भारत सरकार ने गैस पाइपलाइन पेट्रोल पाइपलाइन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट एवं रक्सौल से काठमांडू तक रेलवे लाइन निर्माण पर कार्य कर रहा है। शिक्षण वर्ग का 15 वा सत्र समापन किया गया
जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री अली ने कार्यकर्ताओं को 3 दिन तक अपना घर का सभी कार्य छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग को सफल करने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!