Sunday, October 6

छौड़ादानो:विधायक की भाभी रोबैदा व सोनू मुखिया की पत्नी अन्नू फिर जीतीं, पत्रकार धर्मेंद्र वन मुखिया…!

रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले रक्सौल अनुमण्डल अंतर्गत छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के खैरवा पंचायत से नरकटिया विधायक डा. शमीम अहमद की भाभी रोबैदा खातून दूसरी बार मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उर्मिला देवी को शिकस्त दी है। उर्मिला देवी को कुल 1657 मत मिले हैं। जबकि विधायक की भाभी रोबैदा खातून को 1831 मत मिले हैं। इस प्रकार रोबैदा खातून 184 मतों से विजयी होने में सफल रही हैं। रोबैदा खातून नरकटिया विधायक डा. शमीम अहमद के बड़े भाई शबीर अहमद की पत्नी हैं।

दूसरी बार मुखिया का चुनाव जीतने में हुई सफलः

रोबैदा खातून 2016-21 तक खैरवा पंचायत की मुखिया थी। वे इस बार भी खैरवा पंचायत से चुनाव जीतने में सफल रही हैं।

*सोनू मुखिया की पत्नी अन्नू जायसवाल पुनः निर्वाचित

जुआफ़र पंचायत से सोनू मुखिया की पत्नी अनु जायसवाल ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है। श्रीमती जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंदी को 1062 मतों से पराजित की है। जहाँ अनु जायसवाल को 2167 मत प्राप्त हुए वहीं दूसरे नम्बर वाले प्रत्याशी नंदकिशोर यादव को महज 1105 मत प्राप्त हुए। जानकारी के अनुसार सोनू मुखिया व उनके पत्नी को मिलाकर पाँचवी जीत है।सोनू नरकटिया विधान सभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।इस बार चुनाव के दिन ही पुलिस पर हमला के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।हालांकि,उनका आरोप था कि उनके खिलाफ साजिश हुई है।बावजूद ,इस जीत ने उन्हें चर्चा में ला दिया है।

पत्रकार धर्मेंद्र कुमार सिंह बने मुखिया:

पत्रकार धर्मेंद्र कुमार सिंह तीन कोनी पंचायत से मुखिया बन गए हैं।उन्हें 1114 मत मिले।जबकि, प्रति द्वन्दी संजय कुमार को 714 मत मिले।पत्रकार धमेंद्र कुमार सिंह दिवंगत पत्रकार उमेश कुमार सिंह के अनुज हैं।

*छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के दोनों जिला परिषद सदस्य दोबारा हुए निर्वाचित

छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के दो जिला परिषद का भी चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें जिप निर्वाचन क्षेत्र संख्या 24 एवं 25 से दोनों निवर्तमान जिला पार्षद अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। जिप क्षेत्र संख्या 24 से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार 207 वोटों के अंतर से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। वही जिप क्षेत्र संख्या 25 से निवर्तमान जिला पार्षद जितेंद्र प्रसाद 3933 मतों के अंतर से अपनी जीत दर्ज की है। विजेता जितेंद्र प्रसाद को 11071 मत मिले, वहीं उनके उपविजेता इंतखाब आलम को 7138 मत प्राप्त हुआ। क्षेत्र संख्या 24 से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य विजेता दिलीप कुमार को 8028 वोट व उपविजेता रामकृपाल ठाकुर को 7821 मत हासिल हुए। वहीं निवर्तमान प्रखंड प्रमुख रामएकबाल प्रसाद यादव भी समिति सदस्य के पद पर पुन: निर्वाचित होने में सफल रहे। रामएकबाल प्रसाद यादव को 1346 मत मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिथलेश राम को 1125 मत प्राप्त हुआ है।

*देखिए नव निर्वाचित मुखिया व पंचायत समिति सदस्य की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!