Monday, September 23

घरों पर सुरक्षित रह कर मनाएं होली:शहर के इन प्रमुख लोगों ने दिया ऐसा सन्देश!

रक्सौल।( vor desk )। होली पर्व 29 मार्च को मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन का निर्देश है।यह पहली बार है,जब प्रतिबंधों के बीच रंगोत्सव मन रही है।शहर के कई प्रमुख व्यक्तियों ने भी सभी से घरों में और अपने परिवार के बीच ही पर्व की खुशी मनाने की अपील की है।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा :


कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में समझदारी ही सबसे बड़ा उपाय है। घरों में रहें और स्वजनों के साथ होली मनाएं। कोरोना की चेन को तोड़ना सबसे जरूरी है। होली का पर्व अगले वर्ष हम सब हंसी खुशी के साथ मनाएंगे। इस बार सावधानी बेहद जरूरी है। अपने साथ पड़ोसी को भी सतर्क रहने की अपील करें।

सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त :

जान है तो जहान है।मौजूदा समय बेहद कठिन है। हम सब कठिन दौर से गुजर रहे हैं। होली का त्योहार हम सबके लिए महत्वपूर्ण है। पर उससे ज्यादा जरूरी सावधानी और जागरूकता है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी जरूरी है। दूरी का पालन करते हुए होली का पर्व सावधानी के साथ मनाने की जरूरत है।

टेक्सटाइल्स चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक शिवपूजन प्रसाद:


जिस तेजी के साथ संक्रमण फैल रहा है उसे देखते हुए सावधानी बहुत जरूरी है। मौजूदा समय सावधानी बरतने की है। हो सके तो घर से बाहर निकलने में परहेज करें। परिवार के सदस्यों के साथ होली मनाएं। टीकाकरण में योगदान दें। अपने और स्वजनों के अलावा आसपास के लोगों को टीकाकरण के लिए जागृत करेें।

वकील रविन्द्र कुमार सिंह:


रहें सावधान, दूसरों को भी करें प्रेरित।यह समय संक्रमण का है। इसमें सावधानी सबसे जरूरी है। सावधानी के साथ त्योहार मनाने के लिए हम सबको संकल्प लेना होगा। अपने साथ ही स्वजनों का ख्याल रखना होगा। हम स्वस्थ रहेंगे तो स्वजनों की सुरक्षा कर सकेंगे। जान है तो जहान है। इस बार सतर्क रहेंगे तो अगले बरस धूमधाम से होली मना सकेंगे।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता:


स्थिति बहुत ही खराब है। दिनोंदिन हालत खराब होेते जा रहा है। राज्य शासन के अलावा जिला प्रशासन की नजर भी इस ओर लगी हुई है। प्रशासनिक तैयारियों के बीच हमारी भी अहम जिम्मेदारी है कि गाइड लाइन का पालन करें। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। सुरक्षित रहते हुए परिवार के साथ होली मनाएं।

राजाराम साह महाविद्यालय के प्राध्यापक:प्रो0 वीरेंद्र कुमार पटेल:

कोरोना के खतरनाक दौर से हम बच कर इस बार होली मना रहे हैं।खतरा अभी भी है।ऐसे में सावधानी ही बचाव है।प्रशासन ने हम सबके लिए हीं गाइडलाइंस जारी किया है,ताकि,हम सब कोरोना से बच सकें।ऐसे में इसका अनुपालन जरूर से होना चाहिए।

स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह:


कोरोना की दूसरी लहर बहुत खतरनाक रूप लेती जा रही है। स्थिति भयावह होने लगी है। हालांकि शासन प्रशासन स्तर पर नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार की गाइड लाइन का हमें हर हाल में पालन करना होगा। दिशा-निर्देशों का पालन ही संक्रमण से बचतो का सबसे बड़ा जरिया है। परिवार के साथ सुरक्षित रहें और होली मनाएं।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सचिव सोनू काबरा :

सार्वजनिक रूप से होली मनाने से परहेज करें।घर पर होली खेले।खुद सुरक्षित रहें और अपनों को सुरक्षित रखें।यही अपील है कि सावधानी बनाएं रखें।

लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट शम्भू चौरसिया

कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। संक्रमण को फैलने से रोकने और कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए इससे प्रभावी उपाय और कुछ भी नहीं है। इसके लिए गंभीरता,सतर्कता और जागरूकता की जरूरत है।

प्रो0 मनीष दुबे :

होली के पर्व पर सुरक्षित ढंग से होली खेलें।बच्चों का खास ध्यान रखें।कोरोना से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है।कोविड गाइड लाइंस का पालन करते हुए होली खेलना समय की जरूरत है।ताकि,हम और हमारें अपने सुरक्षित रहें।ऐसा होगा तभी समाज व देश भी कोरोना के खतरे से मुक्त रह सकेगा।

शारदा कला केंद्र की संचालिका शिखा रंजन;


होली घर पर खेलें और सावधान रहें।संक्रमण से बचने के लिए घर से निकलते वक्त चेहरे पर मास्क लगाने के अलावा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी है। तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे।

शिक्षक विश्वम्भर प्रसाद गुप्त :

सब ठीक हो जाएगा।कोरोना के एक दौर से देश निकल चुका है। देशव्यापी लाकडाउन के उस दौर में हम सबने साहस का परिचय दिया था। दूसरी लहर कुछ ज्यादा ही खतरनाक है। इसके लिए सावधानी और जागरूकता सबसे बड़ी बात है। यह हम कर लेंगे तो इस भयावह स्थिति से बच जाएंगे।

जन जागरण संस्थान के प्रभारी डॉ0 राज कुमार पांडे :हम सुरक्षित रहेंगे तो स्वजन सुरक्षित रहेंगे। मास्क लगाना न भूलें और शारीरिक दूरी का पालन जरूर करें। हो सके तो घर में ही परिवार के सदस्यों के साथ होली खेलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!