Monday, September 23

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा-सौहार्द व गरिमापूर्ण ढंग से अपने घर पर ही मनाएं पर्व

रक्सौल।( vor desk )।पूरे देश में आज होली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है।फागुन के महीने में अबीर गुलाल के रंग में रंगा हुआ पूरा देश नजर आ रहा है।अलग अलग राज्यों में होली के रंग अलग अलग देखने को मिल रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कारण गलियों में वो धूम नजर नहीं आ रही है, जो पहले हुआ करती थी।मगर कोरोना के साए में सावधानी बरतते हुए लोगों का उत्साह कम नहीं है।लोग पूरी एहतियात के साथ होली का त्योहार सेलीब्रेट कर रहे हैं। होली के इस अवसर पर लोग अपने​प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0संजय जायसवाल व रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने क्षेत्रवासियों समेत देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने दी शुभकामनाएं:

श्री सिन्हा ने कहा कि ‘असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी क्षेत्रवासियों समेत प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं हैं। ईश्वर से कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो।
उन्होंने अपील किया कि सौहार्द व गरिमापूर्ण ढंग से अपने घर पर ही होली मनाएं।कोविड गाइड लाइंस का अनुपालन करते हुए होली पर्व मनाएं।खुद सुरक्षित रहें।अपनों को सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!