राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर सैकड़ों मजदूर सम्मानित!
रक्सौल।(vor desk)।सोमवार को सुन्दरपुर स्थित लिटिल फ्लावर लेप्रोसी वेलफेयर सोसायटी एसोसिएशन के प्रांगण में रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तस्वीरों पर माल्यार्पण करके शुरुआत की गई।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रोफेसर विजय शंकर पाण्डेय ने गांधी और शास्त्री के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के सबसे लम्बे शासनकाल को समाप्त करने का कार्य महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री का कार्यकाल स्वर्णिम युग रहा जो देश कभी अनाजों के लिए दुसरे विदेशी देशों के आश्रय रहता था उसे समाप्त कर देश को आत्मनिर्भर बनाया।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान प...