रक्सौल में राजद का अंबेडकर परिचर्चा आयोजित,विधि मंत्री डॉ0शमीम ने कहा-‘संविधान को बदलने की साजिश करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ ज़बाब मिलेगा!’
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन हुआ।जिसमे वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में बतलाया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम की शुरुवात बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण कर उन्हें याद करने के साथ हुई।
अंबेडकर परिचर्चा में बिहार के विधि मंत्री सह गन्ना मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा हमारे देश के संविधान का देन है कि आज एक किसान का, रिक्शा वाले का और मजदूर का बेटा आईएएस और आईपीएस बन रहा है। बाबा साहब ने नारा दिया था,शिक्षित बनो,संगठित बनो और संघर्ष करो।इस मूलमंत्र को हमे अपनाना होगा।उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आरोप किया कि वो संविधान पर लगातार हमले कर रही है।संविधान को बदलने की साजिश कर रही है।जिसे सफल नही होने...