Friday, September 27

रक्सौल एलआईसी शाखा में मनाया गया लियाफी का 59 वा स्थापना दिवस

रक्सौल।(vor desk)।ऑल इंडिया लियाफी के पदाधिकारी व अभिकर्ताओं द्वारा एलआईसी रक्सौल शाखा के सभागार में एक कार्यक्रम के बीच लियाफी का 59 वा स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया।

इस दौरान ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र) बिपिन कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,राजनारायण सिंह, रंजन मिश्रा, अवधकिशोर सिंह,स्वर्ण सिंह, ध्रुप प्रसाद,अम्बिका ठाकुर आदि लोगो ने संयुक्त रूप से केक काट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा ने कहा कि ऑल इंडिया लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल व राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुल्दीय बोल्या के आव्हान 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पूरे पखवाड़ा पूरे देश के शाखाओं व मंडलो में लियाफी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।उन्होंने लियाफी की स्थापना पर चर्चा करते हुवे कहा की सर्व प्रथम लियाफी की स्थापना 2 अक्टूबर 1964 में स्वर्गीय देवमुद बिद्री की अध्यक्षता में मुम्बई में हुई थी।उनके बाद स्वर्गीय शमशेर अली व स्वर्गीय अजय कुमार पुरकस्थया ने संगठन को आगे बढ़ाया।इन लोगो ने अपना पूरा जीवन संगठन को आगे बढ़ाने व अभिकर्ताओं के मान ,सम्मान ,उनके हितों तथा अधिकारों के रक्षा के लिये गुजार दी ।वर्तमान समय मे उन महान बिभूतियो के पद चिन्हों पर चलकर उनके अधूरे कार्यो व उनके सपनों को साकार करने का कार्य ऑल इंडिया लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल,राष्ट्रीय महासचिब डॉ कुलदीप बोल्या ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार,क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व मध्य क्षेत्र आर एन देव ,क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह आदि सहित अन्य लोग कर रहे है। देश के करीब 12 लाख अभिकर्ताओं के मांगो व समस्याओं को लेकर हमेसा सजग रहते है। इनके कुशल नेतृत्व पूरे देश मे संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।अभिकर्ताओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। इस मौके पर मदन प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद,मधुरेन्द्र तिवारी, केदारनाथ शर्मा,सुभाष कुमार श्रीवास्तव,राजेश पचौरी,मनीष कुमार मिश्रा,कृष्णा मिश्र,मोहमद सैफ अली,सुभाष सिंह,राजेश्वर पांडेय,सहित कई अभिकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!