Friday, September 27

अजीत हत्या कांड में नेपाल पुलिस का खुलासा:साथियों ने ही की हत्या,कारतूस बरामद!

36घंटे के अंदर नो मैन्स लैंड एरिया के पास दूसरी हत्या
रक्सौल।(vor desk)। नेपाल के बारा जिला के बॉर्डर पर नो मैन्स लैंड एरिया के पास एक युवक को गोलियों से भून दिया गया।मृतक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के दर्पा थाना क्षेत्र के सुखलैया निवासी राम पुकार सिंह के पुत्र अजीत कुमार सिंह22 के रूप में हुई है।पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है की यह हत्या आपसी गैंगवार का परिणाम है। क्रॉस बॉर्डर क्राइम के बढ़ने के साथ ही गैंगवार के संकेत मिलने से दोनो ओर के पुलिस महकमा इस वारदात को ले कर गंभीर है।नेपाल पुलिस इसे चुनौती के रूप में ले रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक,बारा जिला के पचरौता नगरपालिका वार्ड 6 पकडीया गांव  के लक्ष्मीनिया पोखरी के पास उक्त युवक को गोली मार दी गई।भारत नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से उक्त घटनास्थल महज 700मीटर की दूरी पर अवस्थित है। घटना मंगलवार की रात्रि करीब 6बजे हुई।

बताया कि सीमा क्षेत्र की ओर से  मोटरसाइकल पर आए सशस्त्र बदमाशों ने अजीत को गोली से भून दिया।सूचना मिलते ही बारा जिला के सिमरौन गढ़ स्थित इलाका पुलिस कार्यालय के पुलिस निरीक्षक रवि भूषण यादव  सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पडताल शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड भी सक्रिय हो गया।शव को नियंत्रण में ले कर पोस्टमार्टम के लिए वीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल में भेज दिया।सूचना है कि पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया है।
बताया कि हत्या करने वाले पांच लोगों के समूह  में थे,जो दो बाइक पर सवार थे।जिसने कनपटी और गले में गोली मार दी।पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद समूह वापस भारतीय क्षेत्र की ओर भाग निकला।

बारा जिला के डीएसपी दधीराम न्योपारने ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में घटना में संलग्न लोगों की पहचान कर ली गई है।युवक के साथियों ने ही हत्या की और भारतीय क्षेत्र की ओर भाग निकले।इसमें पूर्वी चंपारण के दर्पा थाना क्षेत्र के  सुखलहिया निवासी सुजीत कुमार सिंह(25),चंचल पांडे (24),मनीष कुमार साहनी (22) और कामेश्वर साहनी(20) संलिप्त हैं ।उनकी गिरफ्तारी के लिए अग्रतर करवाई शुरू कर दी गई है।बिहार पुलिस से संपर्क किया गया है।
उन्होंने बताया कि अजीत कुमार सिंह के साथ उक्त सभी आरोपी लक्ष्मीनीया पोखरी पहुंचे थे। जहां सुजीत कुमार सिंह ने अजीत को पीछे से गोली मार दी।हत्या के बाद सभी फरार हो गए।प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनो बाइक पर ऑन टेस्ट अंकित था।
घटनास्थल से पुलिस ने एक गोली और एक खोखा बरामद किया है।उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच और अग्रतर करवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!