Friday, September 27

भारत -नेपाल मैत्री पुल पर एसएसबी के चेक पोस्ट से खलबली,नेपाल के एतराज पर एसएसबी ने बताया अंतर्राष्ट्रीय नियमो के अनुकूल!

रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल वीरगंज मुख्य सड़क अंतर्गत के मैत्री पुल पर एसएसबी की चेक पोस्ट स्थापित करने के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा। एस एस बी द्वारा बुधवार को अहले सुबह बॉर्डर के फ्रंट लाइन पर सुरक्षा चौकसी और जांच शुरू करने के बाद असमाजिक तत्वों के द्वारा यह अफवाह उठा दिया गया कि भारत-नेपाल मैत्री पुल के नेपाल के हिस्से पर एसएसबी ने अपना कब्जा कर लिया है।वन टू वन जांच की जा रही है।महिलाओ को भी वाहन से उतार कर जांच की जा रही है।इसके बाद विपरीत माहौल बनाने की कोशिश शुरू हो गई।कुछ समय के लिए भारत नेपाल को जोड़ने वाली सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। हालांकि दोनों देशों के अधिकारियों के पहुचने व बात चीत से गतिरोध को खत्म किया गया व पुनः सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाया गया।

वही नेपाल पुलिस ने भी पहले मैत्री पुल पर एसएसबी के द्वारा पोस्ट लगाने पर एतराज जताया। वही नेपाल पुलिस का कहना था कि मैत्री पुल यानी नो मेंस लैंड पर किसी भी देश की चौकी नही रहनी चाहिए। जिसके बाद एसएसबी के इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि एसएसबी की पोस्ट न तो नेपाल की सीमा में है व न नो मेंस लैंड में है,बल्कि,एसएसबी की यह चेक पोस्ट भारतीय सीमा के 10 मीटर से ज्यादा अंदर बनी हुई है,जहां पहले से ही भारत का साइन बोर्ड लगा हुआ है।यह पूरी तरह अंतर्राष्ट्रीय नियमो के अनुकूल है,क्योंकि,सुरक्षा चौकी बॉर्डर पर सबसे पहले रहती है,इसके बाद कस्टम और इमिग्रेशन होता है।ऐसा ही नेपाल में है।उन्होंने बताया कि केंद्रीय सर्कुलर के तहत यह पोस्ट स्थापित हुआ है।खुफिया इनपुट को ले कर सुरक्षा चौकसी बढ़ाई गई है ।

बताते हैं कि मैत्री पुल पर पहुंचने और वार्ता के बाद दोनो देशों के अधिकारियों ने सीमा का निरीक्षण किया तब गतिरोध खत्म हुआ।

*मैत्री पुल पर एसएसबी पोस्ट से नेपाल ने जताया ऐतराज,निरीक्षण के बाद खत्म हुआ गतिरोध


भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के चलते इसका लाभ तस्कर उठाते है। नेपाल आने व जाने के क्रम में पगडंडी पकड़ नेपाल या भारत में तस्करी का सामान लाते है। मैत्री पुल के रास्ते भी समान इधर उधर करते दिखते हैं।जिस कारण एसएसबी को उन्हें पकड़ने व तस्करी पर अंकुश लगाने में परेशानी होती थी। मैत्री पुल पर पोस्ट स्थापित करने पर इस पर बहुत हद तक लगाम लग जायेगा। इसी की वजह से कुछ तस्कर व असामाजिक तत्वों द्वारा नेपाल प्रशासन को उल्टा सीधा समझा कर व चक्का जाम कर किसी तरह पोस्ट हटवाने के चक्कर में थे। लेकिन समय से अधिकारियों के पहुचने पर गतिरोध को समाप्त किया गया। मौके पर एसएसबी के कमांडेंट विकास कुमार, सेकेंड कमांडिंग ऑफिसर अनेन्द्र मणि सिंह, एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, इंस्पेक्टर राम प्रसाद मौजूद थे। वही नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी किशन कर्माचार्य ,नेपाल पुलिस के वीरगंज डीएसपी केबी थापा सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

चेक पोस्ट से खलबली

पोस्ट का निर्माण भारतीय सीमा क्षेत्र में हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा यानी नो मेंस लैंड से 10 मीटर से ज्यादा ही दूरी पर मैत्री पुल के भारतीय हिस्से में यह पोस्ट बनाया गया है।वीरगंज से मुख्य सड़क हो कर आते ही इस चेक पोस्ट से गुजरना ही होगा। पोस्ट के निर्माण से तस्करी पर बहुत हद तक लगाम लग जायेगी। खुली सीमा का लाभ भारत विरोधी ताकतों के साथ तस्कर,अपराधी नही उठा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!