Friday, September 27

सीमा जागरण मंच द्वारा “सीमा सुरक्षा एवम विकास” विषयक संवाद कार्यक्रम आयोजित!

रक्सौल।(vor desk)।सीमा जागरण मंच (बिहार प्रदेश)के बैनर तले सीमा जागरण मंच पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण का सयुक्त संवाद कार्यक्रम रक्सौल में आयोजित हुई।”सीमा सुरक्षा एवम विकास”विषयक उक्त कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मुरलीधर उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में व्यक्तिगत, सामाजिक, संगठनिक और राष्ट्र हित में चेतना जगाने हेतु संवाद पर केंद्रित रहा। सीमा सुरक्षा से जुड़ी मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया गया। राष्ट्रहित में हो रहे गलत गतिविधियों पर रोक लगाये जाने पर गहन चर्चा हुई।सीमावर्ती लोगों में देश प्रेम के भाव को जगाने हेतु अभियान पर बल दिया गया। ज मादक पदार्थों की तस्करी से लेकर मानव तस्करी तक रोकने पर चर्चा हुई और इस बारे में संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ के रक्सौल
विभाग संघ चालक प्रो.राजकिशोर सिंह
के साथ सीमा जागरण मंच बिहार संगठन मंत्री अरविंद दादा, उतर बिहार प्रांत सम्पर्क प्रमुख महेश अग्रवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष बिगन प्रसाद , सुरेश गुप्ता , जिला अध्यक्ष दिग्विजय पार्थ , पटना महानगर अध्यक्ष मनीष राज समेत सैकड़ों सीमा जागरण मंच के कार्यकर्ता इस अहम बैठक में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!