Thursday, April 25

पहले की तुलना में दुगुने मत से भाजपा विधायक डॉ0 अजय सिंह को जिताएं,सूबे में एनडीए की सरकार बनाएं:राम कृपाल यादव

रक्सौल।( vor desk )।पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पाटलिपुत्र के वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी का शंखनाद किया।आगमन के पूर्व मोतीहारी अवधेश चौक पर रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार भाजपा के पदाधिकारियों एवं विधायक प्रतिनिधि प्रो॰ अवधेश कुमार सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा दर्जनों गाड़ियों के साथ फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया गया।

उसके बाद आदापुर प्रखण्ड के विभिन्न यादव बस्तियों में भ्रमण हुआ। बखरी गांव में उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

श्री यादव ने लोगों को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की पूर्ण बहुमत से वापसी तय है।उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब जंगल राज की ओर नही लौटना चाहते।उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे का विकास हुआ है।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के उपलब्धियों की विस्तार में चर्चा की। साथ ही विपक्ष पर जम कर निशाना साधा ।सम्बोधन में उन्होंने विधायक डॉ०अजय कुमार सिंह को पहले की तुलना में और अधिक मत देकर जीताने का आग्रह किया।


इस दौरान ग्रामीणों और एन॰डी॰ए॰ कार्यकर्ताओं द्वारा रामकृपाल यादव, जिला अध्यक्ष बरुण सिंह, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह , मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह,, बिहार भाजपा के पैक्स प्रभारी संजय पटेल, एवं भाजपा नेता शत्रुध्न सिंह आदि को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

वहां से श्री यादव पचपोखरिया गए।जहां चन्द्रमोहन यादव, जितेंद्र यादव,कोरईया में ककू यादव तथा सिरिसिया माल में दुलारचदंं के यहां स्वागत हुआ।


मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के आईटी सेल प्रभारी राजकुमार गुप्ता,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के जिला प्रभारी भैरव प्रसाद,भाजपा के आदापुर मंडल अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह ,नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, संजीव सागर, महामंत्री कुन्दन सिंह, राजेश प्रसाद, जिला कार्यसमिति सदस्य देवीलाल पटेल किसान मोर्चा महामंत्री नितेश पटेल, लालबाबू सिंह, युवामोर्चा अध्यक्ष नवल गुप्ता, युवामोर्चा महामंत्री अवधेश सहनी,नगर अध्यक्ष शम्भू प्रसाद, एवं अन्य भाजपा नेता कमलेश कुमार, गौलू कुमार,बुलेट सिंह, राजेश साह उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रो०अवधेश कुमार सिंह एवं मंच की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरुण सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!