Friday, September 27

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर सैकड़ों मजदूर सम्मानित!

रक्सौल।(vor desk)।सोमवार को सुन्दरपुर स्थित लिटिल फ्लावर लेप्रोसी वेलफेयर सोसायटी एसोसिएशन के प्रांगण में रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तस्वीरों पर माल्यार्पण करके शुरुआत की गई।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रोफेसर विजय शंकर पाण्डेय ने गांधी और शास्त्री के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के सबसे लम्बे शासनकाल को समाप्त करने का कार्य महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री का कार्यकाल स्वर्णिम युग रहा जो देश कभी अनाजों के लिए दुसरे विदेशी देशों के आश्रय रहता था उसे समाप्त कर देश को आत्मनिर्भर बनाया।
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि देश के दो महान विभूतियों महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिवस है गांधी जी ने जो खुली आंखों से जो स्वदेशी अपनाओ का सपना देखा था उस सपने को आज भी रक्सौल का लेप्रोसी वेलफेयर एसोसिएशन सुन्दरपुर विगत कई दशकों से करता आ रहा है। पुरुष वर्ग से लेकर महिला वर्ग तक स्वालंबित हो रहे हैं। साथ ही साथ जिस चरखे की बदौलत महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नीव मैनचेस्टर को हिलाने का कार्य किया आज वही सैकड़ों महिलाएं और पुरुष गांधी के सपनों के भारत को जमीं पर उतार रही है।
पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि ने कहा कि आज प्रखंड कांग्रेस रक्सौल ने सैकड़ों हथकरघा चलाने वालें सूत कातने वाले पुरुष और महिलाओं को राष्ट्रपिता राष्ट्रीय सम्मान प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया जिससे उनके मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ सके।
प्रदेश प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री का योगदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में निर्णायक रहा गांधी के अनुसरणकर्ता शास्त्री जी थे जिस प्रकार महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए करों और मरो का नारा दिया ठीक उसी प्रकार शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश में हरित क्रांति लाई।
प्रदेश प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के अस्मरणीय योगदानों को देश नही भूला सकता है सही मायने में सुन्दरपुर महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रहा है।
ओसैदूर रहमान उर्फ रोमा खां ने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने चम्पारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में अपनी निर्णायक भूमिका निभाई वो आज भी इतिहास के पन्नों में अमिट छाप बनी हुई है।
कांग्रेस नेता आबिद हुसैन ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी पुरी दुनिया में प्रासंगिक है तो लालबहादुर शास्त्री के सिद्धांत आज भी जीवंत।
उक्त कार्यक्रम में लिटिल फ्लावर लेप्रोसी वेलफेयर सोसायटी एसोसिएशन के सचिव कृष्णा यादव,अनिल कुमार, पूर्व मुखिया वीरबहादूर यादव,जगतबहादूर प्रसाद,रामप्रवेश तिवारी, राकेश तिवारी, मुक्तिनाथ ओझा, रामनारायण पांडे, ईश्वर चंद्र प्रसाद, शिवपूजन साह, प्रदीप कुमार गुप्ता,अमन कुमार, जिशान अंसारी, प्रभंजन कुमार, मुकेश कुमार, नंदकिशोर कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!