Friday, September 27

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लोकसभा में पारित होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया हर्ष,पीएम मोदी को दिया धन्यवाद!

रक्सौल।(vor desk) भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल संगठन जिला की महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लोकसभा में पारित होने पर इसे ऐतिहासिक बताते हुए स्वागत किया गया और पीएम मोदी के प्रति आभार जताया गया।

राज मंदिर केसरिया भवन स्थित मोर्चा के जिला कार्यालय में अध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लोकसभा में पारित होने पर अपने पूरे कार्यकारिणी के साथ प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन किया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चीर प्रतिक्षित बिल पास कर ऐतिहासिक कदम उठाया है,जो महिलाओ के हित में है।आजादी के बाद मोदी सरकार ने यह साहसिक और दूरदर्शी कदम उठाते हुए मिशाल कायम किया है,जो आज तक कोई सरकार नहीं कर सकी।उन्होंने कहा कि भारत में नारी को हमेशा मां स्वरूप और दैविक स्वरूप में देखा गया है।हमारे संस्कृति के आदि शक्ति भी मां दुर्गा ही हैं एवं मानस की प्रमुख पात्र मां सीता ही है, फिर भी संपूर्ण गुण धर्म होने के बावजूद भी महिलाओं को पुरुष प्रधान समाज में प्रति क्षण प्रत्येक जगह संघर्ष करना पड़ता था। इस असमानता को दूर करने के लिए यह विधेयक मिल का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर सभी महिला मोर्चा के सदस्य बने एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ ही मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे, जिला मंत्री अनुराधा शर्मा, जिला मंत्री अंशु देवी, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम देवी, उपाध्यक्ष मीरा देवी, उपाध्यक्ष रेनू गुप्ता, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी, उपाध्यक्ष मितु गुप्ता, कार्यकारी की सदस्य नीता देवी, उर्मिला देवी, अमृता देवी, चंदा श्रीवास्तव, विधानसभा, मन की बात प्रभारी प्रिया गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!