Friday, September 27

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के बच्चों ने लिखा इसरो प्रमुख को बधाई संदेश,विद्यालय में दिखा जश्न का माहौल


आदापुर।(vor desk)।मिशन चंद्रयान – 3 की सफलता पर आदापुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में स्कूली बच्चों ने जश्न मनाया।
गले में तिरंगा पट्टी लगाए और हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने ” भारत माता की जय ” के जयकारे लगाते हुए एक – दूसरे को मिठाई खिलाई। उसके बाद बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के वरीय शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा ने बताया कि चंद्रयान – 3 की सफलता ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

23 अगस्त 2023 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत ने अपने सफलता का झंडा बुलंद कर दिया है। शिक्षक जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि लगातार कई वर्षों के प्रयास के बाद आज भारत विश्व का पहला देश बन गया जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता पाई है। इसके बाद बच्चों ने इसरो प्रमुख श्री एस. सोमनाथ को पोस्ट कार्ड पर बधाई संदेश लिखा। बच्चों को लैपटॉप के माध्यम से लैंडिंग का वीडियो बच्चों को दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!