Sunday, September 29

रक्सौल में आयोजित हुई अम्बेडकर परिचर्चा ,विधि मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद ,प्रदेश की महिला नेत्री ऋतु जायसवाल समेत जुटे राजद के कई दिग्गज

रक्सौल।(vor desk) ।26, अप्रैल से 2मई तक राज्यव्यापी तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है,जिसका मूल मकसद मतदाताओं तक पहुंच बनाने के साथ ही पार्टी के सांगठनिक मजबूती और भाजपा के खिलाफ पार्टी की लड़ाई को धारदार बनाने के साथ संविधान को कमजोर करने के कुत्सित प्रयासों को उजागर करना है।इसी कड़ी में शनिवार को रक्सौल में अनुमंडल स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा आयोजित हुई। जिसमें लोगों को संबोधित करते हुए राज्य के विधि मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद के साथ ही राजद के  जिला अध्यक्ष सह कल्याणपुर विधायक मनोज यादव,सुगौली विधायक ई शशि सिंह, साहेब गंज के पूर्व विधायक केदार प्रसाद,हरसिद्धि के पूर्व विधायक राजेंद्र राम, महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल,रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव, राजद के प्रधान महासचिव सुरेश साहनी,राजद नेता सुरेश यादव एवं रक्सौल प्रखंड, आदापुर प्रखंड एवं रामगढ़वा प्रखंड से आए हुए  जनप्रतिनिधियों के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ ही दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने एक स्वर में डॉक्टर अंबेडकर के बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। विधि मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद ने कहा कि देश में जो माहौल बनाया जा रहा है वह काफी चिंतनीय है।
उन्होंने कहा कि अम्बेडकरवादियों और समाजवादियों पर लगातार हमले हो रहे हैं। क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने की साजिश चल रही है।उन्होंने कहा कि संविधान को बचाना होगा।संविधान की मजबूती में ही देश, लोक तंत्र और पिछड़े दबे कुचले की सुरक्षा होगी ।
देश के इतिहास और ऐतिहासिक विरासत को बदलकर अपने अनुसार इतिहास गढ़ने का प्रयास हो रहा है।उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के अधूरे सपनों को राष्ट्रीय जनता दल ही पूरा कर सकती है।

वहीं, ऋतु जायसवाल ने कहा कि लालू सरकार में दलितों एवं वंचितों के लिए दिए गए संवैधानिक अधिकारों पर केंद्र सरकार द्वारा लगातार हमला किया जा रहा है।केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है,लेकिन,टिकुली और बिंदी तक पर जीएसटी लगा दिया है।

पूर्व विधायक केदार प्रसाद और राजेंद्र राम ने कहा कि देश के इतिहास और ऐतिहासिक विरासत को बदलकर अपने अनुसार इतिहास गढ़ने का प्रयास हो रहा है।लेकिन,राजद इस साजिश को सफल नही होने देगी।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि अगर संविधान नहीं रहता तो तो आज एक बकरी चराने वाले, भैंस चराने वाले, मछली मारने वाले, सूअर चराने वालों के संतान अधिकारी और जनप्रतिनिधि नहीं होते। अभी देश की जो परिस्थिति है उसमे सत्ता में बैठे हुए लोग  संविधान को खत्म करने की साजिश में हैं। संविधान से छेड़छाड़ कर रहे हैं।आज संविधान खतरे में है, इसलिए सारे लोगों को आने वाले दिन में संविधान की रक्षा करनी होगी। संविधान को बचाना होगा।

सभा की अध्यक्षता रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव ने की। संचालन प्रधान महासचिव सुरेश साहनी ने की।कार्यक्रम में
आदापुर प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसारी,राजू सिंह ( पूर्व मुखिया ),मेघवाल यादव, मुखिया अलख देव यादव,राजद नेता मंजू साह, रवि मस्करा, उमेश  प्रसाद, शेखर प्रसाद, हीरालाल शाह, मदन प्रसाद ,कुणाल राय, मुमताज आलम , बृजकिशोर यादव ,विरेंद्र गुप्ता , साधु राम ,नरेश पटेल, झूलन पटेल, कन्हैया प्रसाद, चंदेश्वर पंडित इत्यादि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!